टोक्यो में भारतीय खेल सामान बनाएंगे पहचान

टोक्यो ओलंपिक एथलेटिक्स स्पर्धाओं में होगा ‘मेड इन इंडिया' का जलवा नयी दिल्ली। एथलेटिक्स में भले ही भारत के महाशक्ति बनने के आसार नहीं हों, लेकिन भारत की उपकरण निर्माता कंपनियां टोक्यो ओलम्पिक स्टेडियम में ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं के दौरान अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करायेंगी।  विश्व एथलेटिक्स ने जिन छह कंपनियों को शॉटपुट, चक्का और तारगोला फेंक स्पर्धाओं के दौरान उपकरण प्रदान करने की मंजूरी दी है, उनमें भारत की आनंद ट्रैक .......

39 वर्षीय शरत कमल का बढ़ा जोश

अपने खेल को लेकर किया खुलासा नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस स्टार शरत कमल ने सोचा था कि टोक्यो उनका चौथा और अंतिम ओलंपिक होगा लेकिन अपने दो दशक के करियर में उन्होंने अब से पहले इतना फिट और बेहतर महसूस नहीं किया था। अब यह भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भविष्य की योजना पर फिर से विचार कर रहा है। टोक्यो ओलंपिक के लिए रवानगी से दो दिन पहले समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी ने कहा कि वह इस समय खुद को अपने खेल क.......

खेल मंत्री अनुराग ठाकुन ने लांच किया 'चीयर फॉर इंडिया'

भारतीय खिलाड़ियों में जोश भरेगा रहमान का यह गीत नई दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को टोक्यो ओलम्पिक जाने वाली टीम के लिए आधिकारिक गीत 'चियर फॉर इंडिया' लॉन्च किया। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा, 'मैं सभी देशवासियों से इस गीत को सुनने और साथियों से इसे शेयर करने और टोक्यो ओलम्पिक के लिए पूरे भारतीय दल के लिए यह दिखाने के लिए चीयर करने का भी अनुरोध करता हूं कि हम आपके साथ हैं।' दरअसल, इस गीत को ग्रैमी पुरस्कार वि.......

पावरलिफ्टर जयदीप और सकीना खातून क्वालीफाई

टोक्यो पैरालम्पिक: बोले- सपना सच होने जैसा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पावरलिफ्टर जयदीप कुमार और सकीना खातून ने टोक्यो पैरालम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है क्योंकि खेल की वैश्विक इकाई ने हर देश को द्विपक्षीय कोटा स्थान दिए हैं। विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग ने जयदीप कुमार (पुरुषों का 65 किलो) और सकीना खातून (महिलाओं का 50 किलोवर्ग) को कोटा दिया है। खातून ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य और 2018 एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक ज.......

तलवारबाज भवानी की मां भी जाएंगी टोक्यो

टोक्यो में पदक दावेदारों को मिलेगा निजी कोच का साथ विश्व नंबर एक बॉक्सर अमित पंघाल को निजी कोच और दीपिका कुमारी को नहीं मिला मनोचिकित्सक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में अब तक का सबसे बड़ा भारतीय दल शिरकत करने जा रहा है। भारतीय ओलम्पिक संघ की ओर से जारी की गई आधिकारिक सूची में 119 खिलाड़ियों के साथ 93 कोच, सपोर्ट स्टाफ, ऑफिशियल्स को भेजा जा रहा है, साथ ही चेफ डि मिशन बीपी बैश्या के साथ आठ सदस्यीय स्टाफ समेत कुल 228 सदस.......

गोल्फर दीक्षा ने अरेमको टीम सीरीज का खिताब दिलाया

शानदार खेल से सबका दिल जीता नई दिल्ली। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने अंतिम चार होल में तीन बर्डी के साथ चार अंडर 69 का स्कोर बनाया और टीम की अपनी साथियों के साथ मिलकर यहां अरेमको टीम सीरीज खिताब जीता। दीक्षा ने कप्तान ओलीविया कोवान, सेरिन शिमिट और एमेच्योर एंड्रयू केल्सी के साथ मिलकर शनिवार को अपना दूसरा लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) खिताब जीता। दीक्षा इसके साथ ही अदिति अशोक के बाद एक से अधिक एलईटी खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला गोल्.......

कुश्ती संघ को दिये एनएसएफ के दर्जे पर रोक

नयी दिल्ली। खेल मंत्रालय ने भारतीय शैली के कुश्ती संघ (आईएसडब्ल्यूएआई) को दी मान्यता पर रोक लगा दी है, क्योंकि उसे विश्व संचालन संस्था यूडब्ल्यूडब्ल्यू द्वारा संबद्ध नहीं किया गया है। मंत्रालय ने गत मार्च में यह मान्यता दी थी जिससे उसे मिट्टी पर कुश्ती के खेल की पारंपरिक शैली (दंगल) को चलाने की अनुमति मिल गयी थी।  भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने इस फैसले को चुनौती दी थी और कहा था कि यह खेल संहिता का उल्लंघन है। मंत्रालय ने 30 जून.......

सीमा पूनिया ने कमलप्रीत कौर के हाइपरएंड्रोजेनिज्म टेस्ट की मांग की

परीक्षण करवाने की मांग पर परिवाद समिति गौर करेगीः आदिल सुमरिवाला खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने कहा कि ओलम्पिक के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी डिस्कस थ्रोवर सीमा पूनिया के चक्का फेंक की साथी एथलीट कमलप्रीत कौर के हाइपरएंड्रोजेनिज्म (महिलाओं में पुरुष हार्मोन की अधिकता) परीक्षण करवाने की मांग पर उसकी परिवाद समिति गौर करेगी। सीमा पूनिया ने पटियाला में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के अंतिम दिन 63.7.......

सुमित मलिक की ओलम्पिक में भाग लेने की उम्मीदें खत्म

लगा दो साल का प्रतिबंध, अपील के लिए 7 दिन का समय नई दिल्ली। भारतीय पहलवान सुमित मलिक की ओलम्पिक में भाग लेने की उम्मीदें शुक्रवार को खत्म हो गई, जब उनके बी नमूने में भी प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए जाने के बाद यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने उन पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया। मलिक को फैसले के खिलाफ अपील करने या उसे मानने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। भारतीय कुश्ती महासंघ के एक अधिकारी ने बताया, 'सुमित मलिक का बी नमूना भी पॉजिटिव आया है।.......

जबीर को मिला ओलम्पिक टिकट

400 मीटर बाधा दौड़ में जमाई धाक कोच्चि। नौसेना के अनुभवी खिलाड़ी एमपी जबीर ने पटियाला में हाल ही में हुई अंतर राज्य राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर टोक्यो ओलम्पिक के लिये क्वालीफाई कर लिया।  जबीर ने विश्व रैंकिंग के जरिये क्वालीफाई किया जिसमें 14 कोटा उपलब्ध थे। केरल के 23 वर्षीय जबीर विश्व एथलेटिक्स की ‘रोड टू टोक्यो' रैंकिंग में 34वें स्थान पर हैं जबकि 40 खिलाड़ी क्वालीफाई .......